सारांश : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन करें – MMSVY ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन पत्र पीडीएफ डाउनलोड, पात्रता, लाभार्थी सूची, भुगतान / राशि की स्थिति, सुविधाएँ, लाभ और ऑफिसियल वेबसाइट sspy-up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की स्थिति की जाँच करें ।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2022
देश के उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) राज्य में सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों और तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana) शुरू की है। जिसमें उन्हें शादी के वक्त 51 हजार रुपए मिलेंगे। इस योजना को लाभ वो लड़कियां लड़की ले सकती है जिसकी शादी के समय उम्र 18 साल या उससे ज्यादा हो। लेकिन योजना का लाभ लेने के लिए उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana के तहत पात्रता मानदंडों को पूरा करते हुए सामूहिक विवाह करने वाले प्रत्येक जोड़े की शादी पर प्रदेश सरकार द्वारा ₹51000 खर्च किए जाते हैं। जिसमें ₹35000 कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं और ₹10000 की विवाह संस्कार सामग्री वर-वधू को विवाह के समय पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। ₹6000 विवाह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। पहले इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर कुल मिलाकर ₹35000 रुपए खर्च किए जाते थे जिसमें ₹20000 बेटी के खाते में हस्तांतरित किए जाते थे।

सभी आवेदक जो ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक हैं, फिर आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें और सभी पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें। हम “ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2022 ” के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान करेंगे जैसे योजना लाभ, पात्रता मानदंड, योजना की मुख्य विशेषताएं, आवेदन की स्थिति, आवेदन प्रक्रिया और बहुत कुछ।
Table of Content
Table of Contents
- 1 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2022
- 2 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश 2022: ऑनलाइन आवेदन पत्र
- 2.1 UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana 2022 – Overview
- 2.2 राज्य में सामूहिक विवाह कैलेंडर 2022-23 भी कर दिया गया जारी
- 2.3 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- 2.4 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पात्रता मानदंड
- 2.5 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2022 के उद्देश्य
- 2.6 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लाभ और मुख्य विशेषताएं
- 3 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन कैसे करें
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश 2022: ऑनलाइन आवेदन पत्र
UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana Online Registration, Application Form PDF Download, Eligibility, Features, Benefits
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा राज्य की महिलाओ के लिए विभिन प्रकार की कल्याणकारी योजनाओ का संचालन किया जाता है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के शादी करने वाले जोड़ो को उत्तर प्रदेश सरकार वित्तिय सहयता प्रदान की जाएगी। जिसमें से 35 हजार रुपये की राशि बेटी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएंगे. वहीं 10 हजार शादी के खर्चे के सामान के लिए और बाकी बचे 6 हजार रुपये बिजली-पानी और टेंट आदि की व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं। बता दें कि पहले ये राशि 35 हजार थी जिसे अब बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा सितंबर 2022 तक निर्धारित लक्ष्य 15000 सामूहिक विवाह के सापेक्ष 15,268 जोड़ों की शादी पर 77.87 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इस योजना के तहत राज्य में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है जिसमें गरीब एवं बीपीएल कार्ड धारक परिवारों की प्रत्येक बेटी के विवाह पर ₹51000 खर्च किए जाते हैं।
UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana 2022 – Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना |
in English | UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana (MMSVY) |
शुरू की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की गरीब परिवारों की बेटियां |
प्रमुख लाभ | आर्थिक सहायता ₹51000 |
योजना का उद्देश्य | बेटियों के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान करना |
योजना के तहत | राज्य सरकार |
राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश |
पोस्ट श्रेणी | योजना/Yojana |
आधिकारिक वेबसाइट | sspy-up.gov.in |
राज्य में सामूहिक विवाह कैलेंडर 2022-23 भी कर दिया गया जारी
UP Samuhik Vivah Yojana 2022 के तहत उत्तर प्रदेश सरकार अब ‘सामूहिक विवाह पखवाड़ा’ मनाने की तैयारी में है। सरकार जल्द ही सामूहिक विवाह को मेगा इवेंट के रूप में आयोजित करने जा रही हैं। जिसके लिए सामाजिक कल्याण विभाग ने सामूहिक विवाह का कैलेंडर भी जारी कर दिया है। समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी असीम अरुण ने राज्य के सभी जिला अधिकारियों से कहा है कि सभी जिलों में सामूहिक विवाह पकवाड़ा धूमधाम से मनाया जाए।
उन्होंने कहा है कि इस बार विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नवंबर माह में 25,26,27,28 एवं 29 को है। इसके बाद दिसंबर माह में 1,2,3,4,7,8,9 और 14 को विवाह होंगे सन् 2023 जनवरी में 15,18,20,22,24,25,26,27,28 और 29 को शुभ मुहूर्त है फरवरी में 4,6,7,9,10,12,13,14,16,17,18,22,23,24,27 एवं 29 में मुहूर्त है। मार्च 2023 में 1,6,8,9 और 13 को शुभ मुहूर्त है। इसी के अनुसार सभी जिले अपने-अपने यहां सामूहिक विवाह पखवाड़ा आयोजित करें और इन विवाह में जनप्रतिनिधियों को भी उपस्थित जरूर होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज :
- आधार कार्ड
- परिवार का आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- वर-वधू की फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पात्रता मानदंड
लाभार्थी पात्रता मानदंड:
- आवेदक को उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- विवाह के समय कन्या की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक और वर की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए।
- राज्य की वह महिलाएं जो स्वयं के पुनर्विवाह के लिये आर्थिक रुप से असक्षम है और जिनका कानूनी रूप से तलाक हो गया है वह भी इस योजना का लाभ लेने की पात्र है।
- विधवा महिलाएं भी इस योजना का लाभ लेने की पात्र है।
- इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को दिया जाएगा जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हो।
- कन्या का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
- रू 2,00,000/- वार्षिक आय सीमा के अन्तर्गत आने वाले सभी वर्गों के परिवारों को योजनान्तर्गत आच्छादित किया जाता है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2022 के उद्देश्य
प्रदेश में जो परिवार गरीब है और अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं उनके लिए ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत ऐसे परिवारों की बेटियों और विधवाओं की शादी के लिए सरकार 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. इसमें कन्या के खाते में 35 हजार रुपये जबकि विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, बिछिया, पायल, बर्तन आदि पर 10 हजार रुपये और प्रत्येक जोड़े के विवाह आयोजन पर छह हजार रुपये खर्च किए जाते हैं।
UP Samuhik Vivah Yojana 2022 के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
- वित्तीय वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल ₹600 का बजट रखा गया है।
- सरकार द्वारा सितंबर 2022 तक निर्धारित लक्ष्य 15000 सामूहिक विवाह के सापेक्ष 15268 जोड़ो के विवाह पर 77.87 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।
- इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है।
- इस सामूहिक विवाह के आयोजन में विवाह करने वाले प्रत्येक जोड़े पर ₹51000 खर्च किए जाते हैं।
- जिसमें ₹35000 कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं और ₹10000 की विवाह संस्कार सामग्री वर-वधू को विवाह के समय उपलब्ध करवाई जाती है।₹6000 विवाह के आयोजन जैसे- बिजली, पानी , टेंट आदि की व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं।
- इस योजना के तहत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह में कम से कम 10 जोड़ो का होना आवश्यक है।
- Samuhik Vivah Yojana UP 2022 के तहत आवेदन करने के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक और वर की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए।
- प्रदेश के इच्छुक ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए अपने खंड विकास अधिकारी कार्यालय एवं नगर क्षेत्र के आवेदक संबंधित नगरीय निकायों में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
- सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा इस योजना का सुचारू रूप से संचालन किया जाता है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लाभ और मुख्य विशेषताएं
- यूपी के सभी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं बीपीएल श्रेणी (BPL Category) के परिवार ही इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का लाभ ले सकते है।
- योजना में दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु कन्या के खाते में रू0 35,000/- की धनराशि का अनुदान एवं विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री यथा कपड़े, बिछिया, पायल, बर्तन आदि रू0 10,000/- की धनराशि से क्रय करते हुए प्रदान किया जाता है तथा प्रत्येक जोड़े के विवाह आयोजन पर रू0 6,000/- की धनराशि व्यय किये जाने की व्यवस्था है।
- योजना में दी जानी वाली सीधे लड़कियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी. लेकिन इसके लिए आवेदक का बैंक खाते आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
- रू 2,00,000/- वार्षिक आय सीमा के अन्तर्गत आने वाले सभी वर्गों के परिवारों को योजनान्तर्गत आच्छादित किया जाता है।
- नगरीय निकाय (नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर निगम), क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत स्तर पर पंजीकरण एवं न्यूनतम 10 जोड़ों के विवाह पर सामूहिक विवाह आयोजन की व्यवस्था की गई है।
- इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन बितानी वाली बेटियों को मिलेगा।
- इसके अलावा इसका लाभ उन्हें भी दिया जाएगा जो बेटियां बीपीएल परिवार से संबध रखती हैं।
- इस योजना के तहत गरीब बेसहारा, गरीब, जरूरतमंद परिवारों की बेटियों/विधवा महिलाओं/तलाकशुदा महिलाओं की शादी के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी।
- जो महिलाएं स्वयं के पुनर्विवाह के लिये आर्थिक रुप से कमजोर हो और जिनका कानूनी रूप से तलाक हो गया हो वो भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन कैसे करें
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए जोड़ों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना २०२२ या जन विवाह स्कीम (Mass Marriage Scheme) शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार प्रत्येक जोड़े के लिए कुल 35,000 रुपये खर्च करेगी, जिनमें से 20,000 लाभार्थी के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जाएगी।
सभी पात्र आवेदक जो इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन पत्र को लागू करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
UP Samuhik Vivah Yojana 2022 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर नया पंजीकरण के तहत अपनी जाति के अनुसार लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको आवेदक विवरण, शादी विवरण, वार्षिक आय का विवरण एवं बैंक विवरण दर्ज करना है।
- सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपको Save के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप UP Samuhik Vivah Yojana 2022 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.फिर आपके सामने होमपेज खुलेगा.
- इस होमपेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म का ऑप्शन दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें.
- फिर आप फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे– नाम, आवसीय पता, आधार नंबर, आयु आदि को सावधानी पूर्वक भर दें.
- सभी जानकारी भरने के बाद आप सबमिट का बटन क्लिक कर दें.
- फिर आपको वेबसाइट में यूजर आईडी और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन करना होगा जिसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा.
अपने आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको आवेदन पत्र की स्थिति के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आ जाएगा।

- इस पेज पर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, बैंक खाता संख्या, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर और संपर्क पता
यह नंबर निम्नलिखित इस प्रकार है।
- सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग संपर्क नंबर – 18004190001
- अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी आवेदन संपर्क नंबर – 0522-2288861, Toll Free Number – 18001805131
- अल्पसंख्यक वर्ग श्रेणी आवेदन संपर्क नंबर – 0522-2286199