मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना: Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2022 ऑनलाइन आवेदन, लाभ एवं पात्रता

सारांश : मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन करें – Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन पत्र पीडीएफ डाउनलोड, पात्रता, लाभार्थी सूची, भुगतान / राशि की स्थिति, सुविधाएँ, लाभ और ऑफिसियल वेबसाइट  पर ऑनलाइन आवेदन की स्थिति की जाँच करें ।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022

प्रगतिशील किसानों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना (Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana) की शुरुआत की गई है। किसानों को फसलों की अच्छी उत्पादकता प्राप्त करने के साथ-साथ नई तकनीकों जैसे पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबन्धन, जैविक खेती (Organic Farming), एकीकृत कृषि प्रणालियों, टिकाऊ कृषि आदि को अपनाने के लिए किसानों को यह अवार्ड दिया जाएगा। इसके लिए प्रगतिशील किसान भाई-बहन (www.agriharyana.gov.in) पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत कृषि (Agriculture) तथा संबंधित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए चयनित किसानों को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

सभी आवेदक जो ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक हैं, फिर आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें और सभी पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें। हम “ मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 ” के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान करेंगे जैसे योजना लाभ, पात्रता मानदंड, योजना की मुख्य विशेषताएं, आवेदन की स्थिति, आवेदन प्रक्रिया और बहुत कुछ।

Table of Content

Table of Contents

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन पत्र

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana Online Registration, Application Form PDF Download, Eligibility, Features, Benefits

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 को खेती के क्षेत्र में आधुनिक तरीके से बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को नकद राशि देकर सम्मानित करने के लिए शुरू किया है।हरियाणा सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक पहला पुरस्कार एक किसान, दूसरा दो किसान और तीसरा पांच किसानों को मिलेगा। इसके अलावा जिला स्तर पर भी सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा, जिसके तहत 88 किसानों को 50-50 हजार रुपये का अवार्ड भी मिलेगा। सरकार कुल 96 किसानों को 60,00,000 रुपये का पुरस्कार देगी। इच्छुक किसान हरियाणा सरकार की प्रगतिशील किसान कृषि विभाग की वेबसाइट (www.agriharyana.gov.in) पर जाकर 15 जनवरी तक इन पुरस्कारों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसान भाई सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कृषि विभाग के टोल फ्री नंबर (1800 180 2117) पर भी संपर्क कर इस बारे में अधिक जानकारी पा सकते हैं।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2022 – Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना
in EnglishMukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana (MMPKSY)
शुरू की गईहरियाणा सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान 
प्रमुख लाभचयनित किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। 
योजना का उद्देश्यकिसानों को नकद राशि देकर सम्मानित करना। 
योजना के तहतराज्य सरकार
राज्य का नामहरियाणा
पोस्ट श्रेणीयोजना/Yojana
आधिकारिक वेबसाइटNot Available

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना अंतर्गत पुरस्कार

 इस योजना के तहत प्रगतिशील किसानों को  प्रथम, द्वीतीय व तृतीय स्तर पर क्रमश: 5 लाख, तीन लाख व 1 लाख रुपए दिए जाते हैं। पहला पुरस्कार एक किसान, दूसरा दो किसान और तीसरा पांच किसानों को मिलेगा. इसके अलावा जिला स्तर पर भी 4 सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाता है।

  • प्रथम पुरुस्कार के लिये किसान के पास 10 एकड़ से ज्यादा खेती योग्य जमीन होनी चाहिये।
  • दूसरे पुरुस्कार के लिये कम से कम 5-10 एकड़ जमीन होना अनिवार्य है।
  • तीसरे पुरस्कार के लिये किसान के पास 5 एकड़ खेतीहर जमीन होनी चाहिये।
  • जिन किसानों के पास बंजर या बिना खेतीहर जमीन है, उन्हें इस किसान सम्मान योजना से लाभ नहीं मिल पायेगा।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana चयन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लिए चयन के लिए राज्य स्तर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक और जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाता है।आवेदकों पर गौर करने के बाद ये कमेटी पुरस्कारों के लिए चयनित किए गए किसानों का नाम जारी करती है।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के ​​लिए आवश्यक दस्तावेज़

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज :

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खसरा खतौनी
  • भूमि के कागजात
  • किसान क्रेडिट कार्ड या किसान विकास पत्र प्रमाण
  • बैंक विवरण

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना पात्रता मानदंड

लाभार्थी पात्रता मानदंड:

  • आवेदक किसान को हरियाणा का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • प्रथम पुरस्कार उन किसानों को दिया जाएगा जिनके पास 10 एकड़ या इससे अधिक की कृषि योग्य भूमि है।
  • द्वितीय पुरस्कार के लिए उन किसानों को दिया जाएगा जिनके पास 5-10 एकड़ भूमि है।
  • तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किसान के पास 5 एकड़ भूमि होनी चाहिए।
  • बंजर या खेतीहर जमीन वाले किसानों को मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना हरियाणा का लाभ नहीं दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 के उद्देश्य

प्रगतिशील किसानों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना (Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana) की शुरुआत की गई है। किसानों को फसलों की अच्छी उत्पादकता प्राप्त करने के साथ-साथ नई तकनीकों जैसे पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबन्धन, जैविक खेती (Organic Farming), एकीकृत कृषि प्रणालियों, टिकाऊ कृषि आदि को अपनाने के लिए किसानों को यह अवार्ड दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना लाभ & मुख्य विशेषताएं

  • सरकार के माध्यम से विजेता किसान भाई को पांच लाख रुपए के प्रथम पुरस्कार और तीन-तीन लाख रुपए के दो द्वितीय पुरस्कार दिए जायेगे।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के उन किसानों को सम्मानित किया जाएगा जो आधुनिक विधियों जैसे- नई तकनीक, पानी की बचत, जैविक खेती, टिकाऊ कृषि,  फसल अवशेष एवं एकीकृत कृषि प्रणाली के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • हरियाणा जिला स्तर पर 50-50 हजार रुपए के चार पुरस्कार भी दिए जाएंगे, इसके साथ ही एक-एक लाख के पांच तृतीय पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
  • इस पुरस्कार के लिए वही किसान चुने जाते हैं जो खेती में नए-नए प्रयोग करते रहते हैं, इसके अलावा कम पानी में खेती, फसल अवशेष प्रबंधन पर ध्यान देता हो, जैविक और प्राकृतिक खेती करता हो।
  • इस योजना के तहत पुरस्कार वितरण के लिये प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के सम्मान के लिये किसानों को क्रमश: 5 लाख, 3 लाख और 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा.
  • राज्य के सभी किसान इस योजना के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित की गई कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के ​​लिए आवेदन कैसे करें

हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को नकद राशि देकर सम्मानित करने के लिए हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। Mukhymantri Pragatishil Kisan Samman Yojana 2022 को किसानों की प्रगतिशीलता को निखारने एवं प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है।

सभी पात्र आवेदक जो इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन पत्र को लागू करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक किसान को कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Farmers Corner के तहत Apply for Agriculture Schemes के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के सामने View के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप व्यू के बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • अब आपको सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है और Agreed, I have read all the terms & conditions related to scheme के आगे टिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको Click here for Registration पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको किसी एक ऑप्‍शन में मांगी गई डिटेल दर्ज करके Search Record के बटन पर क्ल्कि कर देना है। जिसके बाद आपके सामने किसान का रिकॉर्ड खुल जाएगा।
  • अब आपको यहां मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। जिसमें आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • अब आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान योजना 2022 के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर और संपर्क पता

अगर अप्लाई करने वाले किसानों को दिक्कत आ रही है तो वे इस बारे में सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कृषि विभाग के टोल फ्री नंबर (1800 180 2117) पर संपर्क कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

EventDates
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि30 जनवरी

महत्वपूर्ण लिंक

EventLinks
ऑनलाइन आवेदनपंजीकरण लॉग इन करें
अधिसूचनायहां क्लिक करें
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना आधिकारिक पोर्टलआधिकारिक वेबसाइट

Leave a Comment