Jharkhand Jamin Ka Khatiyan Online Kasie Nikale 2023 I Jharbhoomi झारखंड जमीन का खतियान कैसे निकाले?

Jharkhand Jamin Ka Khatiyan: जमीन संबंधित दस्तावेज सभी के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। अगर हमारे पास जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज होंगे तो हम सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। आपको पता होगा कि जब भी जमीन रजिस्टर होती है, तो उसमें खसरा, मौजा, हल्का, अंचल, खतियान आदि की जानकारी दर्ज की जाती है। दोस्तों, लेकिन आज कैसे हम झारखंड जमीन का खतियान की जानकारी कैसे देखें ?, इसके बारे में पूरी जानकारी लाया हूं। अगर आप झारखंड राज्य के निवासी हैं और अपनी जमीन के खतियान संबंधित जानकारी देखना चाहते हैं, तो आप Jharkhand राज्य की आधिकारिक वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।

आज हम आपको Jharkhand Jharbhoomi के खतियान से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप झारखंड के निवासी हैं और अपनी भूमि के खतियान की जाँच करना चाहते हैं, तो आपको इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा।

Jharkhand Jamin Ka Khatiyan Kya Hai 2023

शब्द ‘खतौनी’ से शब्द ‘खातियान’ उत्पन्न हुआ है। इस पेपर पर भूमि के मालिक का नाम, पिता का नाम, मौजा का नाम, पुलिस स्टेशन नंबर, सर्कल का नाम, जिले का नाम, खाता नंबर, प्लॉट नंबर, जमाबंदी नंबर आदि जानकारी उपलब्ध होती है। हर नागरिक की भूमि, प्लॉट क्षेत्र एकड़, दशमलव और हेक्टेयर जानकारी खातियान पर उपलब्ध होती है। अर्थात जहां एक दस्तावेज पर सभी जानकारी उपलब्ध होती है, वह दस्तावेज भूमि का खातियान कहलाता है। आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से झारखंड भूमि के खातियान की जानकारी ऑनलाइन बैठे हुए देख सकते हैं। जिसके लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

Jharkhand Jamin Ka Khatiyan कितने तरीके से देख सकते हैं?

झारखंड खतियान को 4 विकल्पों के माध्यम से देख सकते हैं।

  • मौजा के संपूर्ण खातों को नाम अनुसार
  • खाता संख्या के माध्यम से
  • खाता धारी के नाम की सहायता से
  • मौजा के संपूर्ण खातों को खसरा संख्या के अनुसार

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट

राजस्व एवं भूमि सुधार झारखंड पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

झारखंड सरकार द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार पोर्टल पर राज्य के नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सुविधा प्रदान की गई है जो कि निम्न प्रकार है।

  • सभी नागरिकों के भूमि रिकॉर्ड, खसरा और खाता संख्या देखने का विकल्प है।
  • भूमि कर का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
  • खतियान या भू अभिलेख नकल निकाल सकते हैं।
  • अपने खाते के विवरण देख सकते हैं।
  • जमीन से जुड़ी किसी समस्या की शिकायत कर सकते हैं।
  • जमीन का ऑनलाइन म्यूटेशन कर सकते हैं।
  • झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2 में मौजूद भूमि मालिकों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

झारखंड जमीन खतियान उपलब्ध जिलों की सूची 2023 

कोडरमा (Koderma)खूंटी (Khunti)  
जामताड़ा (Jamtara)हजारीबाग (Hazaribagh)  
गुमला (Gumla)गोड्डा (Godda)  
गिरिडीह (Giridih)गढ़वा (Garhwa)  
दुमका पूर्व (Dumka)धनबाद (Dhanbad)  
देवघर (Deoghar)चतरा (Chatra)  
बोकारो (Bokaro)डब्लू सिंह भूम (West Singhbhum)  
सिंहभूम (Singhbhum)सिमडेगा (Simdega)  
सरायकेला (Saraikella)साहिबगंज (Sahibganj)  
रांची (Ranchi)रामगढ़ (Ramgarh)  
पलामू (Palamau)पाकुड़ (Pakur)  
लोहरदगा (Lohardaga)लातेहार (Latehar)  

झारखण्ड फसल राहत योजना

झारखंड Jharbhoomi जमीन का खतियान की पूरी जानकारी

आर्टिकल का विषयझारखंड खतियान
राज्यझारखंड
संबंधित विभागराजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग
लाभार्थीझारखंड राज्य के नागरिक
उद्देश्यझारखंड राज्य की जमीन के खतियान की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
राज्यझारखंड
साल2023
हेल्पलाइन नंबर065 12401716
official वेबसाइटjharbhoomi.jharkhand.gov.in

Jharkhand Jamin Ka Khatiyan ऑनलाइन कैसे निकाले?

अगर आप झारखंड के झारभूमि की जमीन का खतियान ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल में बताई गई सरल प्रक्रिया का अनुसरण करके इसे स्टेप-बाय-स्टेप फॉलो कर सकते हैं। यह प्रक्रिया इस प्रकार से निम्नलिखित है –

  • जब आप झारखंड में जमीन का खतियान चेक करना चाहते हैं, तो सबसे पहले jharbhoomi.jharkhand.gov.in वेबसाइट खोलें।
  • इसके बाद, आपको “खाता” या “रजिस्टर-II देखें” लिंक पर क्लिक करना होगा। यह लिंक होम पेज पर उपलब्ध होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको खाता संख्या के अनुसार खतियान एवं रजिस्टर 2 से संबंधित पेज पर पहुंचना होगा।
  • वहाँ आपको खतियान के विकल्पों में से चयन करना होगा। इसके बाद, आपको जिला, अंचल, हल्का, मौजा आदि की जानकारी भरनी होगी।
  • जानकारी भरने के बाद, आपको “security कैप्चा कोड” डालना होगा।
  • इसके बाद, आपको दिए गए “खतियान” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जब आप बटन पर क्लिक करेंगे, तो जमीन के खतियान से जुड़ी जानकारी आपके सामने दिखेगी। इस तरह से, आप झारखंड जमीन के खतियान की जानकारी चेक कर सकते हैं।

झारभूमि झारखण्ड जमीन से संबंधित जिलों की सूची (District list):

जिले का नामखतियान चेक लिंक्स (links)
बोकारोbokaro.nic.in
चतराchatra.nic.in
देवघरdeoghar.nic.in
धनबादdhanbad.nic.in
दुमका पूर्वdumka.nic.in
गढ़वाgarhwa.nic.in
गिरिडीहgiridih.nic.in
गोड्डाgodda.nic.in
गुमलाgumla.nic.in
हजारीबागhazaribag.nic.in
जामताड़ाjamtara.nic.in
खूंटीkhunti.nic.in
कोडरमाkoderma.nic.in
लातेहारlatehar.nic.in
लोहरदगाlohardaga.nic.in
पाकुड़pakur.nic.in
पलामूpalamu.nic.in
रामगढ़ranchi.nic.in
रांचीranchi.nic.in
साहिबगंजsahibganj.nic.in
सरायकेलाseraikela.nic.in
सिमडेगाsimdega.nic.in
सिंहभूमjamshedpur.nic.in
डब्लू सिंह भूमchaibasa.nic.in

झारखण्ड जमीन से जुड़े आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें:

  • सबसे पहले झारखंड राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जब आप आवेदन स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो झारखंड जिले का नक्शा आपके सामने आएगा।
  • अब आप जिस जिले के जमीन के आवेदन की स्थिति देखना चाहते हैं, उस जिले के नाम पर क्लिक करेंगे।
  • जब आप जिले के नाम पर क्लिक करेंगे तो ब्लॉक का नक्शा आपके सामने आएगा और आपको अपने क्षेत्र के ब्लॉक का चयन करना होगा।
  • जब आप ब्लॉक का चयन करेंगे, तो म्यूटेशन आवेदन की स्थिति का पेज आपके सामने खुल जाएगा। अब आपको इस पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जैसे कि जिला, अंचल और वर्ष का चयन करना होगा। इसके बाद आपको केस नंबर की जानकारी दर्ज कर Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जब आप सर्च के बटन पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने जमीन के आवेदन से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से झारखंड जमीन आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment